BJP पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा वादे नहीं काम चाहिए, दिया धरना

एनटी न्यूज़ डेस्क / मथुरा / बादल शर्मा

  •  – भाजपा पर हमलावर हुई कांग्रेस
  •  – मथुरा तहसील पर कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन
  •  – भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार से मांगा कार्यकाल का हिसाब
  •  – प्रदेश व्यापारी आह्वान पर हुआ आंदोलन

कांग्रेस

मथुरा। प्राकृतिक आपदा से परेशान किसानों को संबल बनाकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है।  प्राकृतिक आपदा से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। फसल बीमा कंपनी ने किसानों के आवेदनों को वापस भेज दिया है। प्रदेश सरकार दिखाने को तो बहुत कुछ कर रही है लेकिन जमीन पर किसानों को कोई राहत नहीं मिल पा रही है। 

तहसील में हुआ धरना…

सोमवार को कांग्रेसियों ने मथुरा तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर किसानों की समस्याओं को उठाया और सरकार की विपलताओं को गिनाया। पूर्व कांग्रेस विधायक प्रदीप माथुर ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकारें बताएं कि इतने लंबे कार्यकाल में उन्होंने क्या किया है।

अब 200 और 2000 रुपए के ये नोट नही बदलेगा बैंक, ना ही जमा होगी ये करंसी

जनता को अब वादे नहीं काम चाहिए।  प्रदेश भर में विपक्षी पार्टी  ने जिलास्तरीय एक दिवसीय आंदोलन किया। विपक्ष ने भाजपा पर आरोप लगाये कि महंगाई सातवें आसमान पर हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं। जिनमें खुद भाजपा के विधायक दोषी हैं। गैस सिलैंण्डर महंगे हो रहे हैं। काननू व्यवस्था ध्वस्त है।

सरकार के किसानों को दिए तोहफे में सेंध लगा रहे खनन माफिया, तहसीलदार ने धर दबोचा

कर्नाटक चुनाव के बाद पेट्रोल ने 55 महीनों का रिकॉर्ड तोड़ा, डीजल भी कम महंगा नहीं