एनटी न्यूज डेस्क/ बलिया
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम ने यूपी में विपक्षी दलों को उम्मीद दे दी है। खासतौर से कांग्रेस नेताओं को चेहरे खिल गए हैं। मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में जमकर जश्न मनाया गया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि ये चुनाव परिणाम दर्शाता है कि जनता को कांग्रेस की नीतियों पर भरोसा है। कांग्रेस कार्यकर्ता हर चुनौती के लिए तैयार हैं।
कांग्रेस छात्र संगठन के प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह ने कहा कि ये जीत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ सभी नौजवानों की जीत है। 2019 में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता जाकीर हुसैन ने बताया ये नतीजे मोदी सरकार की विफलता दिखा रहे हैं।