बड़ी खबरः कांग्रेस आगामी आम चुनाव के लिए करने जा रही बड़ा ऐलान

एनटी न्यूज़ / लखनऊ

यूपी कांग्रेस में अब दो अध्यक्ष हो सकते हैं.
पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अलग-अलग अध्यक्ष होंगे.
पूर्वी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी को बनाया जा सकता है जो पूर्व केंद्रीय मंत्री कमला पति त्रिपाठी के पौत्र हैं.
नेता इमरान मसूद को पश्चिमी यूपी का अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है.

पीएल पुनिया को भी मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी.
कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी के यूपी आने से पहले यूपी को दो भागों में बांट कर दोनों अध्यक्ष जल्द नियुक्त किये जायेंगे.