एनटी न्यूज / लखनऊ
सपने यदि खुली आंखों से देखे जाएं तो वो जरूर पूरे होते हैं. इस बात को युवा ब्लॉगर शुभी गर्ग ने चरितार्थ किया. महज बीस साल की उम्र में शुभी ने पिकर एट पेस ब्लॉग लिखना शुरू किया. अपने लिखने के जुनून को उन्होंने ब्लॉग के उपयोग से लोगों तक पहुंचाया. आज शुभी का नाम टॉप ब्लागर्स में है. पिकर एट पेस के 5 साल पूरे होने पर लखनऊ मोस्ट फेवरेट टॉक शो का ट्रेलर लॉन्च किया गया.

शुरू होगा ‘लखनऊ मोस्ट फेवरेट’ टॉक शो
ब्लाॅगर शुभी गर्ग ने अपने ब्लाॅग ‘पिकर एट पेस’ के 5 साल पूरे होने पर टाॅक शो लाॅन्च करने की घोषणा की. इस शो में लखनऊ की जानी-मानी हस्तियों को बुलाया जाएगा. इस शो का फाॅर्मेट काॅफी विद करण से मिलता जुलता रहेगा. ब्लाॅगर शुभी गर्ग ने बताया कि शो का नाम ‘लखनऊ मोस्ट फेवरिट पिकर एट पेस’ होगा, जिसके सभी एपिसोड लखनऊ में शूट किए जाएंगे.

रेप के आरोपी नवनिर्वाचित सांसद अतुल राय की याचिका खारिज, रहेंगे जेल में
बताए सफलता के राज
नए ब्लॉगर्स को दिए गए संदेश में शुभी ने बताया कि कभी हार ना मानो और यदि आप मेहनत करके 2 या 3 साल बाद वापस आ जाते हैं या काम करना बंद कर देते हैं तो आपकी मेहनत खराब जाती है. इसलिए अपने काम को अपना पैशन बनाते हुए आप पूरी मेहनत व लगन से उसमें लगे रहें.
ट्रेलर लॉन्चिंग के समय जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद
लखनऊ मोस्ट फेवरिट टॉक शो एक वेब सीरी़ज होगी जिसकी शूटिंग शुरू हो गई है. इसमें बिजनेस, सिनेमा, रेडियो, मेडिकल समेत तमाम फील्ड्स के लोग हिस्सा लेंगे. पूजा वैद, गौरव प्रकाश, ईशिता सूद समेत लखनऊ के अन्य मशहूर चेहरे इसमें लखनऊ से जुड़े खास किस्से भी बताएंगे. मंगलवार को इसका ट्रेलर लाॅन्च किया गया. गोमती नगर स्थित माॅल के डब्लू. के. लाइफ में ये ट्रेलर लाॅन्च हुआ. ट्रेलर लॉन्चिंग के समय लखनऊ की तमाम जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया.

