आरपीआई प्रदेश अध्यक्ष पवन भैया गुप्ता ने ‘कोरोना’ पर लिखी कविता, सोशल मीडिया पर छाई

एनटी न्यूज डेस्क/ लखनऊ

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने कोरोना को लेकर एक कविता लिखी है। जिसकी खूब तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर ये कविता छाई हुई है।

पवन भाई गुप्ता ने अपनी इस कविता को कोरोना योद्धाओं को समर्पित किया है। उनका कहना है कि जिस तरह से कोरोना संकट के दौरान हमारे डॉक्टर्स, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी काम कर रहे हैं, वह प्रेरणादायी है। उनका कार्य इंसानियत की बड़ी मिसाल है।

पवन भाई गुप्ता ने कहा कि उन्होंने इससे पहले उन्होंने कोई रचना नहीं की लेकिन उनकी साहित्य में रुचि रही है। कोरोना के दौरान कोरोना योद्धाओं के समर्पण को देखकर उन्होंने एक कविता लिखने की सोची, जिसके बाद मैंने ये रचना की। सोशल मीडिया पर लोग इस कविता को पसंद कर रहे हैं :

तू हिम्मत रख साथी, ये डर का दौर भी मिट जाएगा

इन सन्नाटों का एकाकीपन भला कब तक रुक पायेगा

ये दौर भी कुछ न कुछ तो लाया है, इंसान और शैतान का अंतर इसने बतलाया है

जान की रक्षा जो करे हमारी, उन पर पत्थर बरसाए हैं

इन हैवानों की हकीकत इसी दौर ने दिखलाया है

इसी दौर में हमने देखा, असली योद्धा, वीरों को

जिनकी मेहनत, समर्पण से भर रहा पेट गरीबों का

नमन है ऐसे फरिश्तों को, जिन्होंने ये बीड़ा उठाया है

नमन है उन धरती के भगवानों को, जो दिन-रात युद्ध में डटे हुए

जान हथेली पर रखकर, इंसानियत के लिए खड़े हुए

नमन उन्हें भी जिन्हें हमने देखा हमेशा अपमान की नजरों से

लेकिन वह भी हमारे लिए आज लड़ रहे खतरों से

इस खाकी के पीछे, एक इंसान निराला है

जिसके दिल में हम सबकी सुरक्षा की जल रही ज्वाला है

आइये फिर से नमन करें इन कोरोना युद्धवीरों को

इनके समर्पण को इतिहास में याद रखा जाएगा।

तू हिम्मत रख साथी, ये डर का दौर भी मिट जाएगा….