लखनऊ: डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

न्यूज टैंक्स लखनऊ डेस्क

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल के दामों में लगातार की जा रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में आज शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व एवं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी की उपस्थिति में बैलगाड़ी पर बैठकर इस्लामियां कालेज के सामने से होते हुए लोकभवन तक शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के सैंकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस प्रशासन से झड़प भी हुई।

शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि काफी देर तक विरोध प्रदर्शन के उपरान्त पुलिस द्वारा वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को लोकभवन के पास गिरफ्तार कर बसों में भरकर इको गार्डेन ले जाया गया जहां से सायं रिहा किया गया। इस मौके पर कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता मती आराधना मिश्रा‘मोना’ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इस देश में आजादी के बाद पेट्रोल का दाम डीजल से अधिक हो गया है। आज आम आदमी पर भारी मंहगाई का बोझ है।

डीजल के दामों में भारी वृद्धि से जहां मंहगाई बढ़ी है वहीं किसानों को सबसे अधिक आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि डीजल के दाम में भारी वृद्धि से किसानों को सर्वाधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। आम जनता इस भीषण वृद्धि से कराह रही है। कांग्रेस पार्टी लगातार केन्द्र सरकार को मूल्य वृद्धि को वापस लिये जाने के लिए सड़कों पर उतरकर आन्दोलन कर रही है किन्तु जनविरोधी मोदी सरकार आम जनता के हितों पर कुठाराघात करने पर उतारू है।

बढ़े हुए दामों को अविलम्ब वापस ले सरकार

इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने केन्द्र की मोदी सरकार से अविलम्ब पेट्रोल एवं डीजल के मूल्यों में की गयी वृद्धि को वापस लेने की मांग की गयी। उन्होने कहा कि आज विश्व में कच्चे तेल के दाम न्यूनतम स्तर पर है फिर भी डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाया जाना जनविरेाधी कदम है। आजादी से आज तक कभी भी इनके दामों में इतनी वृद्धि नहीं हुई है। डीजल पेट्रोल के दामों में हुई वृद्धि से आम जनता कराह उठी है। ऐसे में भाजपा की केन्द्र सरकार बढ़े हुए दामों को अविलम्ब वापस ले।

यह भी पढ़ें:

प्रदेश में बेरोजगारों का मज़ाक उड़ा रही है सरकार: अजय कुमार लल्लू

up board result 2020 live: रिजल्ट जारी होते ही क्रैश हुई साइट, यहां देखें अपना रिजल्ट

Corona update: पिछले 24 घंटों में आए 17296 नए मामले, मौत का आकड़ा पंहुचा…!

देश-दुनिया की लेटेस्ट ख़बरों से जुड़ें रहने के लिए हमेंFacebookWhatsAppTwitter और YouTubeपर फॉलो करें।