एनटी न्यूज/ लखनऊ
राजधानी लखनऊ क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की शाम आलमबाग इलाके में फायरिंग हुई। यह फायरिंग डीडी होटल के सामने हुई। इस फायरिंग में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज हो रहा है। सरेआम फायरिंग के बाद मौके पर भरी पुलिस दल पहुंची।
डीसीपी सेंट्रल दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हरदोई निवासी सुरेंद्र कालिया अपने परिचित का हालचाल जानने अस्पताल में पहुंचे था। जहां कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। वारदात में सुरेंद्र के ड्राइवर रामरूप को दो गोली लगी हैं। वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया इस पर डीसीपी ने कहा कि मामले में फिलहाल जांच जारी है।
उधर, सूत्रों के हवाले से खबर है कि रंजिश के चलते एक गैंग ने सुरेंद्र कालिया पर हमले किया।| बताया जा रहा है कि सुरेंद्र कालिया रेलवे में बड़ा ठेकेदार है, जो पूर्वांचल के एक बड़े माफिया का गुर्गा भी है। सुरेंद्र का नाम 2013 में भी सुर्खियों में आया था, जब राजधानी के डीआरएम कार्यालय में साढ़े 3 करोड़ के रेलवे ठेके को लेकर हमला हुआ था।
जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र कालिया सोमवार को रेलवे ठेकेदार जुबैर सिद्दीकी को हॉस्पिटल में देखने आया था | जहां कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर फायर कर दिया, इसमें सुरेंद्र के ड्राइवर को गोली गई है। वहीं, सुरेंद्र कालिया ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हमला करवाने का आरोप लगाया है।
देश-दुनिया की लेटेस्ट ख़बरों से जुड़ें रहने के लिए हमें Facebook, WhatsApp, Twitter और YouTube पर फॉलो करें।

