न्यूज़ टैंक्स | मथुरा
Reporter – Badal sharma

मथुरा कोरोना पॉजिटिव मरीजो को ले जा रहा एम्बुलेंस ड्राइवर हुआ बेहोस पीपीई किट की वजह से हुआ हादसा। आपको बता दें कि थाना हाईवे के मंडी चौराहा का है जहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस का ड्राइवर अचानक बेहोश हो गया, जिसने पीपी किट पहन रखी थी।
लगातार कई घंटे से ड्यूटी कर रहे एंबुलेंस ड्राइवर गर्मी के कारण बेहोस हो गया ड्राइवर कौन हो जी टीवी मरीजों को हॉस्पिटल ले जा रहा था तभी अचानक रोड पर ड्राइवर ने जोर से ब्रेक मार दी जिसकी वजह से एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई वही उसी में बैठे कोरोना पॉजिटिव मरीज एवं आसपास के लोग अचानक घबरा गए एंबुलेंस से एक्सीडेंट की बड़ी घटना होने से टल ढल गई पीपी किट पहनने के कारण ड्राइवर बेहोश हो गया।
बेहोश होने से ड्राइवर का पैर ब्रेक पर लग गया था तभी एम्बुलेन्स पर काबू पाया गया आनन-फानन में एंबुलेंस के साथ चल रहे स्वास्थ्य कर्मियों के ड्राइवर की पीपी किटको फाड़ कर ड्राइवर को बचाया ड्राइवर बेहोश स्थिति में काफी देर तक जमीन पर पढ़ा रहा।
स्थानीय लोगों की मदद से एवं स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से काफी देर ट्रक ड्राइवर को होश में लाने की जद्दोजहद जारी रही इसके बाद ड्राइवर को कहीं जाकर होश आया और उसने बताया कि लगातार ड्यूटी करने एवं पीपीई कित पहनने के कारण अचानक गाड़ी चलाते वक्त बेहोशी आ गई वहीं स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग एवं अधिकारियों को एनपीपी कीटों के बारे में कई बार अवगत करा दिया गया है।
परंतु कोई भी सुनवाई नहीं होती है इसके चलते हुए आज बड़ा हादसा होने से टल गया वही मौके पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई एवं दूसरी एंबुलेंस को बुलाया गया मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं एंबुलेंस से ड्राइवर को चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाया गया।


