न्यूज़ टैंक्स | अलीगढ
अलीगढ़ कोतवाली इगलास से पुलिस अभिर क्षा फरार हुए अपराधी बबलू प्रधान को मोहकमपुर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार,दूसरा साथी फरार,तमंचा, कारतूस किये बरामद,मुठभेड़ के इंस्पेक्टर ,सिपाही हुए जख्मी।
थाना इगलास इलाके के गांव मोहकमपुर निवासी बबलू सिंह जो कि ग्राम प्रधान होने के चलते बबलू प्रधान के नाम से मशहूर है और अवैध काले तेल का माफिया भी है। एसपी देहात अतुल शर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया बबलू प्रधान पर करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं।
जिनमें ईसी एक्ट समेत जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमे शामिल हैं। वहीं आगे बताया मौजूदा समय में बबलू प्रधान अलीगढ़ से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक सोशल मीडिया और नेशनल मीडिया में काफी छाया रहा। जिसका एक महज़ कारण था ,कि थाने से वह अपनी स्कॉर्पियो कर लेकर भाग था।
एसपी देहात ने बताया इगलास पुलिस द्वारा बबलू प्रधान के गांव में छापामार कार्यवाही की गई। जहां पर बबलू प्रधान की ओर से पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई। लेकिन पुलिस ने बिना जबाबी फायरिंग किए बबलू प्रधान को गिरफ़्तार कर लिया। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं बबलू प्रधान पूर्व में 2015 में भी थाने से फरार हो गया था और दूसरी बार 24 जुलाई 2020 को भी फरार हुआ हालांकि अब बबलू प्रधान पुलिस गिरफ्त में है।
अपराधी बबलू प्रधान खुद को साधारण धाराओं का अपराधी बता रहा है। जबकि पुलिस थाने से फरार होने के बाद बबलू प्रधान को हिस्ट्रीशीटर घोषित कर चुकी है। इतना ही नहीं बबलू प्रधान ने थाने से भागने की भी अपनी पूरी बातें मीडिया से शेयर की और कहां मैं तो सरेंडर करने जा रहा था। लेकिन पुलिस ने मुझे गांव से गिरफ्तार कर लिया।


