न्यूज़ टैंक्स | लखनऊ
लखनऊ: योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन बहुत धूमधाम से पूरी राजधानी में मनाया गया। वहीं दूसरी ओर विश्व प्रवासी सामाजिक व सांस्कृतिक संघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान मे रविन्द्रपल्ली मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया। कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन का पालन करते हुये मनाया गया।
संगठन का उद्धेश भारत माता की संस्कृति व वैभव को विश्व के शिखर पर विद्धमान करना है।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिगविजय ने की। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वाजीत, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रभारी रश्मि सिंह, उपाध्यक्ष प्रभा, स्नेहलता, रचना , नीलम , स्वाती व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


