सुशांत मामले में सीबीआई ने किया सवालों की बारिश

न्यूज़ टैंक्स | लखनऊ

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपुत आत्महत्या मामले का पर्दाफाश करने के लिए भरसक प्रयास कर रहे
हैं। इसी क्रम में सुशांत को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने का आरोपों का सामना कर रही उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर शुक्रवार को सीबीआई अधिकारियों ने सवालों की झड़ी लगा दी। मुंबई के डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सुबह 11 बजे से यह पूछताछ जारी है। करीब डेढ़ घंटे की पूछताछ के बाद अधिकारी रिया से सही जवाब हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई अधिकारियों द्वारा रिया से सुशांत से परिचय कैसे हुआ ? उनका यह परिचय कहां तक बढ़ा ? दोनों के बीच आखिरी बार बातचीत कब हुई थी? एक्टर के खाते से पैसा किसके खाते में ट्रांसफर हुआ ? क्या सुशांत से शादी करने का इरादा था ? जैसे सवाल पूछे गए हैं। दूसरी तरफ, रिया के साथ उसके भाई शोविक चक्रवर्ती से भी पूछताछ जारी है।

इससे पहले मीडिया को दिए साक्षात्कार में चौंकाने वाले खुलासे करने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती शुक्रवार को पहली बार सुशांत सिंह राजपूत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो के समक्ष पेश हुईं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई को केस ट्रांसफर करने के बाद एजेंसी ने 6 अगस्त को अपनी जांच शुरू की। एजेंसी द्वारा नोटिस मिलने के बाद 28 वर्षीय रिया अपने पिता के साथ डीआरडीओ-आईएएफ गेस्ट हाउस पहुंची।

अन्य बातों के अलावा सीबीआई टीम द्वारा उनसे सुशांत की मानसिक स्थिति के बारे में पूछताछ करने की संभावना है। साथ ही उनकी यूरोप यात्रा के बारे में भी, जिसके बाद उन्होंने सुशांत के स्वास्थ्य को लेकर कई दावे किए इससे एक दिन पहले सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने अभिनेत्री पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा था कि रिया ने उनके बेटे को मारने के लिए जहर दिया था। अभिनेता के पिता ने रिया की गिरफ्तारी की भी मांग की थी।

इससे पहले सुशांत के परिजनों ने चक्रवर्ती परिवार को अभिनेता की मौत के लिए दोषी ठहराया है और कथित तौर पर सुशांत के बैंक खाते से 15 करोड़ रुपये निकालने का भी आरोप लगाया है, लेकिन रिया ने सभी आरोपों से इनकार किया है। सुशांत 14 जून को बांद्रा वेस्ट में मोंट ब्लैंक बिल्डिंग में अपने किराये के डुप्लेक्स फ्लैट में मृत पाए गए थे, जिससे बॉलीवुड में भूचाल आ गया था।

शुरुआत में मुंबई पुलिस ने मामले में एक आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट दर्ज की थी, उन्होंने भी रिया से पूछताछ की थी, उसके बाद प्रवर्तन निदेशालय और अब सीबीआई। इसके अलावा सीबीआई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ ड्रग्स के एंगल की भी जांच करने की प्रतीक्षा में है।
एक टीवी साक्षात्कार में रिया ने कहा था कि, “मुझे डरने की जरूरत नहीं है .. मैं सभी एजेंसियों के साथ सहयोग करूंगी।”
इससे पहले सीबीआई ने रिया के भाई शोविक को, अभिनेता के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा और कुक नीरज सिंह से पूछताछ कर चुकी है।