अब यूपी में रविवार को रहेगा लॉकडाउन,योगी सरकार

न्यूज़ टैंक्स | लखनऊ

लखनऊ: टीम 11 के साथ बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी करते हुए पूर्ण लॉकडाउन की समय-सीमा को कम किया है। सीएम योगी ने अब सिर्फ रविवार को ही लॉकडाउन जारी रखने के लिए कहा है। अभी तक प्रदेश में शनिवार से रविवार तक लॉकडाउल लागू हुआ करता था।

उत्तर प्रदेश सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन को खत्म कर दिया है. अब सिर्फ रविवार को पूर्ण रूप से लॉकडाउन रहेगा. मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि बाजार अब सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खोला जाए. शनिवार को भी दुकानें खुलेंगी. नये निर्देश के तहत शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक पूरी तरह से बंदी रहेगी. इस बात की जानकारी प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने दी.

सीएम ने दिए निर्देश

लखनऊ कानपुर में कोरोना का माइक्रोएनालिसिस करते हुए कार्य योजना बनाकर शीघ्र लागू करने के निर्देश

लखनऊ में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गठित करने के निर्देश

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान करें

कांटेक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस और डोर टू डोर सर्वे का कार्य तेजी से किया जाए

बाजार सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुले

यूपी में अब सिर्फ रविवार को होगी साप्ताहिक बंदी

प्रदेश में बाजारों की साप्ताहिक बंदी रविवार को निर्धारित की जाए

मुख्यमंत्री योगी ने विकास योजनाओं को गति प्रदान करने के दिए निर्देश

कृषि उत्पादन आयुक्त, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव तथा विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण करें

सभी मंडलायुक्त अपने मंडल में 50 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों की समीक्षा करें

सीएम योगी उद्योग बंधु की वर्चुअल बैठक में उद्यमियों से करेंगे संवाद

सीएम योगी जीएसटी के तहत राजस्व संग्रह तथा स्मार्ट सिटी मिशन एवं अमृत योजना की करेंगे समीक्षा

बाढ़ प्रभावित जिलों में फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा वितरित करें

हालांकि यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में प्रशासन की तरफ से सितंबर में शुक्रवार से रविवार सुबह तक पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही जरूरी काम से जाने वाले लोगों को ही वाहन लेकर सड़कों पर उतरने को कहा है। बच्‍चों, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं के लिए घर से निकलने पर रोक लगाई गई है।
बता दें कि यूपी में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा था जिसके चलते योगी सरकार ने सप्ताह के दो दिन शनिवार, इतवार को लॉकडाउन का एलान किया था. हालांकि राज्य में संक्रमण के नये मामले तेजी से आ रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ कोरोना से निपटने के लिये सरकार लगातार सख्ती बरत रही है. मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है.