Skip to content
February 10, 2026

  • नेशनल
  • इंटरनेशनल
  • मर्चेंट नेवी
  • यूपी
    • लखनऊ
  • पॉलिटिकल
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉप न्यूज़
  • बिज़नेस

6 करोड़ EPF सब्सक्राइबर्स के लिए खुशखबरी, जल्द आएँगे खाते में ब्याज का अधिकांश पैसा

5 years ago1 mins

न्यूज़ टैंक्स | लखनऊ

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की आज हुई बैठक में वित्त वर्ष 2019-20 के लिए ब्याज दरों पर फैसला हो गया। EPFO ने वर्ष 2019-20 के लिए 8.5 प्रतिशत की दर से ब्याज देना तय किया। यह ब्याज सब्सक्राइबर्स के खाते में दो किस्तों में जमा होगा। इस फैसले से EPF के करीब 6 करोड़ सब्सक्राइबर्स को लाभ होगा।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के ट्रस्टीज की बैठक में ईपीएफ पर अभी 8.15 प्रतिशत ब्याज देने का फैसला किया गया। यह राशि इस महीने अकाउंट में जमा हो जाएगी। शेष 0.35 प्रतिशत ब्याज इस साल दिसंबर में सब्सक्राइबर्स के खाते में क्रेडिट किया जाएगा। इससे पहले EPFO ने पिछले वित्त वर्ष के लिए 8.5 प्रतिशत का ब्याज देने के लिए एक्सचेंज ट्रेडेड फंड के अपने कुछ निवेश को भुनाने की योजना बनाई थी। हालांकि, Covid-19 से उत्पन्न परिस्थितियों की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए ऐसा नहीं किया गया।

EPFO की शीर्ष निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक एक बार फिर दिसंबर में होगी। इस बैठक में सब्सक्राइबर्स के अकाउंट में शेष 0.35 फीसद का ब्याज क्रेडिट किए जाने के बारे में निर्णय किया जाएगा। यह मुद्दा बुधवार की बैठक के एजेंडे में शामिल नहीं था, लेकिन कुछ ट्रस्टीज ने सब्सक्राइबर्स के अकाउंट में ब्याज क्रेडिट करने में हो रही देरी का मुद्दा उठाया।

श्रम मंत्री संतोष गंगवार की अध्यक्षता में इस साल मार्च में आयोजित बोर्ड की बैठक में वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 8.5 फीसद की दर से ब्याज देने का फैसला किया गया था। सूत्र ने यह भी बताया कि वित्त मंत्रालय पिछले वित्त वर्ष के लिए 8.5 फीसद की दर से ब्याज देने के निर्णय पर अपनी ओर से हरी झंडी दे चुका है।

कर्मचारी भविष्य निधि के दायरे में आने वाले कर्मचारियों की बेसिक सैलरी+महंगाई भत्ते का 12 प्रतिशत हिस्सा PF में जाता है। कंपनी की तरफ से भी 12 प्रतिशत हिस्सा जमा किया जाता है। हालांकि, कंपनी का योगदान दो हिस्सों में बाटा जाता है। इसमें से 8.33 प्रतिशत हिस्सा Employees Pension Scheme में जाता है और बचा हुआ 3.67 प्रतिशत हिस्सा पीएफ खाते में जाता है।

Tagged: epf epfo epfo accounting epfo app epfo assistant epfo exam kya h epfo head office epfo helpline number epfo how to withdraw money epfo interview epfo kya h epfo kya h in hindi epfo login epfo online pf withdrawal process hindi news lucknow lucknow news

Post navigation

Previous: विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस आज, सूझ बूझ से रोक सकते हैं आत्महत्या
Next: भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों से घुसपैठ बंद करने को कहा, लगाए कंटीले तार

Related News

14 साल तक हत्या के झूठे आरोप का सामना कर रहे निर्दोंषों को मिला न्याय

Rohit Ramwapuri5 months ago5 months ago 0

Grand Celebration of International Yoga Day at Gateway of India, Seafarers Perform Yoga Onboard Ships

Rohit Ramwapuri8 months ago8 months ago 3

Fire on Singapore-Flagged Vessel MV Wan Hai 503: 18 Crew Rescued, 4 Still Missing

Rohit Ramwapuri8 months ago8 months ago 0

News Categories

  • AD Slider
  • Eighteen Plus
  • Main Slide
  • Uncategorized
  • अध्यात्म
  • इंटरनेशनल
  • उत्तराखंड
  • ज्योतिष-वास्तु
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉप न्यूज़
  • नेशनल
  • नौकरी
  • न्यायपालिका
  • न्यूज़ टैंक्स विशेष
  • पुलिस@वर्क
  • पॉलिटिकल
  • फोटो गैलरी
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • मर्चेंट नेवी
  • यूपी
  • लखनऊ
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
  • हमारे नेता जी
  • हेलो डॉक्टर
  • हेल्थ

About Us

News Tanks is a premier news company focused on the merchant navy industry. We deliver timely and reliable updates on maritime affairs, shipping trends, and naval innovations. Our dedicated team ensures maritime professionals and enthusiasts stay informed with accurate and insightful coverage, empowering the global merchant navy community.

Top Media

Subscribe to Us