एनटी न्यूज़डेस्क/लखनऊ/श्रवण शर्मा
लखनऊ: राजाजीपुरम ब्लॉक (ई) तालकटोरा क्षेत्र से 75 वर्ष के बुजुर्ग गोपाल चन्द्र श्रीवास्तव उम्र 75वर्ष, पिछले दो दिन से लापता हैं। जिसकी सूचना संबंधित पुलिस चौकी में दर्ज है। नीले रंग की जैकेट व काले रंग का मास्क लगाकर सुबह घर से 11:30 पर घर में बिना किसी को बताए घर से निकल गए, जिसके बाद से वापस घर अब तक नहीं आए हैं। संबंधियों रिश्तेदारों के यहां व आस पास उनके हित मित्र के यहां फोन किया गया पर कहीं भी उनकी उपस्थिति की कोई खबर नहीं मिली है।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आखरी बार उन्हें राजाजीपुरम मार्केट के ब्लॉक डी में दोपहर के करीब 12:30 पर देखा गया है। चारबाग व मवैया क्षेत्र में उसी दिन आस – पास के लोगों ने उन्हें वहां आखरी बार टहलते हुए देखा था। जिसके बाद से कोई जानकारी उनके बारे में अभी तक उपलब्ध नहीं हुई है।
जिनके परिजन उनकी खोज में दर – बदर भटक रहे हैं। बेहद हताश होने के बाद वह अब उनकी फोटो लेकर शहर के चौराहे, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन पर उन्हें खोज रहे हैं। इसलिए कृपया जो भी पाठक इस खबर को पढ़ रहे हैं इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि गोपाल जी सही सलामत अपने परिजन तक पहुंच सकें।
अगर आपको कहीं भी शहर के किसी बी क्षेत्र या शहर से बाहर जिस भी हाल या स्थिति में गोपाल जी दिखें कृपया,9910939538 , 9235879922 , 9140773875 , 8707364327 मोबाइल नंबर पर तुरंत इसकी सूचना दें।

