बम-बम भोले की के जयकारे से गुंजी कान्हा की नगरी, भक्तों की लगी लम्बी कतार

रिपोर्ट बादल शर्मा/मथुरा

पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। कान्हा की नगरी में भी आज इस पावन अवसर पर बम बम भोले की गूंज सुनाई दे रही है। कान्हा की नगरी में मंदिरों और शिवालयों में सुबह से ही भगवान भोले के भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। शिवभक्त जल, दूध, बेल पत्र चढ़ाकर भगवान भोले को मना रहे हैं। हर तरफ बम बम भोले के जयकारे लग रहे है। माना जाता है शिवरात्रि पर ही महादेव का प्राकट्य हुआ था इसके अलावा, शिव जी का विवाह भी इस दिन माना जाता है।

कान्हा की नगरी में महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना घर-घर की गई, शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी लंबी कतारें लग गई। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। हर तरफ भगवान के जयकारे गूंजते रहे। शिवभक्तों ने व्रत रखकर भगवान शिव से परिवार की मंगलकामना की। भोर से ही जलाभिषेक का शुरू हुआ।

 

भूतेश्वर महादेव मंदिर,में बम बम भोले के जयकारे गुजते रहे और हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ पर जल अभिषेक किया और सुख शांति की कामना की शिव भक्तों के लिए आज के दिन का विशेष महत्व होता है। क्योंकि आज के दिन ही भगवान शिव ने विष हलाल किया था, और आज के दिन ही भगवान शिव का विवाह हुआ था। इसीलिए भगवान शिव की आज की वर्षगांठ भी मनाई जाती है और आज का दिन महाकाल रात्रि भी है, हर कोई अपने अपने तरीके से भगवान भोलेनाथ को मना रहा है।