विपक्ष की चाल समझ चुके हैं किसान, अब बिल पर मिल रहा हैं समर्थन- राजकुमार चाहर

लखनऊ आगमन पर हुआ ज़ोरदार स्वागत

किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर का राजधानी में प्रथम आगमन पर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ। राजकुमार चाहर ने किसान बिल का समर्थन करते हुए कहा कि, बिल के दूरगामी परिणाम होंगे जिससे किसानों का हित होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है विपक्ष किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं जिसमे वह सफल नहीं होंगे क्योंकि किसान अब जागरूक हो चुका है। वहीं मोर्चा के उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी ने कहा कि हम सब गाँव-गाँव मे चौपाल लगाकर किसानों को बिल के फायदे गिना रहे हैं इसपर किसानों का समर्थन भी मिल रहा है।

वहीं चाहर ने रात्रि का भोजन भी मोर्चा के उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी के आवास पर किया। इस अवसर पर रमेश पांडेय, सुधीर सिंह, संचित सिंह, हरगोविंद व देवेश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में मोर्चे के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।