सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मथुरा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

मथुरा। अखिलेश यादव आज दो दिन के दौरे पर मथुरा पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले एक निजी कार्यक्रम में सहभागिता की और समाजवादी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जिसके बाद होटल पहुंचे जहां मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का भव्य स्वागत किया, उन्हें स्मृति चिन्ह बिहारी जी की मूर्ति दी, पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का माला पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया।

वृन्दावन: पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। भाजपा को झूंठ परोसने वाली सरकार बताते हुए श्री यादव ने कहा कि अब जनता समझ चुकी है। आने वाले समय मे हिसाब किताब होगा वोट का, जनता विकास चाहती है। अपने वृन्दावन आगमन के दौरान पत्रकारों से रूबरू हुए श्री यादव पूरी तरह प्रदेश सरकार पर हमलावर दिखाई दिये। भाजपा को झूठ परोसने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि सपा अपने कार्यकर्ताओं को झूठ परोसने वाली राजनीति का सामना करने के लिये बूथ स्तर तक प्रशिक्षित करेगी। जिसकी शुरुआत मथुरा से कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास विकास का कोई ब्लूप्रिंट नही है।

केंद्र या प्रदेश में भाजपा उद्घाटन का उद्घाटन करने में व्यस्त है। और उन्हीं कार्यो का प्रचार कर रही है। मुख्यमंत्री योगी जी अपने भाषणों में विकास की बात नही करते है। सपा के लिये ल का अर्थ लेपटॉप है। जबकि भाजपा के लिये लाठी, यही फर्क है सपा और भाजपा के विजन में, भाजपा विकास के नाम पर विनाश की राजनीति कर रही है। भारत एकमात्र ऐसा देश बन गया है जहाँ अन्नदाता को आतंकवादी कहा जा रहा है। समाज का हर तबका त्रस्त है। तेल की बढ़ती कीमतों से उधोगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है । महंगाई अपने चरम पर है। उन्होंने सपा शासन में मथुरा वृन्दावन समेत ब्रजमंडल के विकासकार्यो को गिनाते हुए कहा कि ये सरकार ट्रांसमिशन, रोड, डवलपमेंट की बात नही करती है। बल्कि उसके नाम पर जनता को बरगलाने का काम कर रही है।

स्मार्ट मीटर व बिजली बिल से जनता को खुलेआम लुटा जा रहा है। उत्तरप्रदेश महिलाओं के लिए सर्वाधिक असुरक्षित बताते हुए कहा कि हाथरस सबसे बड़ा उदाहरण है। जहाँ सरकार के इशारे पर प्रशासनिक अमला अपराधियों को बचाने में जुट गया। श्री यादव ने व्यंगात्मक लहजे में कहा कि गंगा यमुना व गौवंश सरंक्षण के नाम पर सत्ता में आयी सरकार इन्ही के साथ धोखा कर रही है। गंगा यमुना की स्थिति किसी से छिपी नही है। जबकि योगी जी दिल्ली सरकार पर ठीकरा फोड़ देते है। गौवंश सरक्षण के नाम पर घोटाले हो रहे है। लेकिन गौवंश की स्थिति आज भी बदतर है। श्री यादव ने कहा कि अगर सपा की सरकार आयी तो समाज के हर वर्ग पर हो रहे झूठे मुकद्दमों को वापस लिया जायेगा।

अखिलेश यादव पत्रकारों से रूबरू होने के बाद भगवान बांके बिहारी के मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भगवान बांके बिहारी के दर्शन किए साथ ही पूजा अर्चना की