मथुरा : आर.एस.एस भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस में हुई कहासुनी दिनभर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

एनटी न्यूज / मथुरा / बादल शर्मा 

मथुरा – संघ जिला प्रचारक मनोज जी के साथ कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक स्थल पर पुलिसकर्मियों ने की बदसलूकी, आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव कर काटा हंगामा ।कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों के साथ की मारपीट ।बाजार कराया बंद । पुलिस के साथ मारपीट के वीडियो आई सामने ।

बीजेपी महिला कार्यकर्ता ने वृन्दावन कोतवाल अनुज कुमार पर बरसाई चप्पल ।

वृन्दावन अस्पताल में पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प ,संघ का एक कार्यकर्ता हुआ घायल ।

बीजेपी और संघ के कार्यकर्ताओं के साथ डीएम एसएसपी की करीब 2 घंटे तक चली वार्ता ,दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के आश्वासन पर धरना किया समाप्त ।

– आपको बता दें आज वृन्दावन कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक स्थल संघ के जिला प्रचारक मनोज जी गए हुए थे ।जहां उन्हें यमुना में स्नान करना था। इसी दौरान वहां पर सिविल ड्रेस में मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने उनके साथ किसी बात को लेकर बदसलूकी कर दी । जिसकी जानकारी संघ जिला प्रचारक ने अपने कार्यकर्ताओं को दी,जानकारी मिलते ही कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए ।

जिससे आक्रोशित होकर संघ के कार्यकर्ता ने जमकर हंगामा काटने लगे ,वही उन सिविल ड्रेस पुलिसकर्मियों को बुलाकर उनके साथ कार्यकर्ताओ ने मारपीट की ।जिसका वीडियो भी सामने आया है ।

– इतना ही नहीं संघ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सभी एकत्रित होकर वृंदावन कोतवाली पहुंच गए ।यहां पर सीओ सदर और वृन्दावन कोतवाल का घेराव किया ।और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ।अधिकारियों ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया ।

बाइट – गौरव ग्रोवर एसएसपी मथुरा

मगर कार्यकर्ता एक ना माने उन्होंने सड़क पर लगे बैरियरो को भी गिरा दिया ।और हंगामा काटने लगे । और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल एफ आई आर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे ।

– हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को जब पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया तो कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को के साथ भी जमकर मारपीट की ।जिसका भी वीडियो सामने आया है ।आज संघ के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा ।

बाइट- विनोद अग्रवाल( महानगर अध्यक्ष बीजेपी)

पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद संघ प्रचारक को मेडिकल परीक्षण के लिए वृन्दावन के अस्पताल भेज दिया ।वहां पर भी कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बदसलूकी कर दी ।जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच फिर झड़प हो गई जिसमें बीजेपी का एक कार्यकर्ता घायल हो गया ।

– बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने वृन्दावन कोतवाल अनुज कुमार का अस्पताल के गेट पर ग्राम कर लिया इस दौरान बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता ने अनुज कुमार पर चप्पल बरसाई , इंस्पेक्टर वृन्दावन को बीजेपी महिला कार्यकर्ता द्वारा चप्पल मारते हुए घटना कैमरे में कैद हो गई ।

– हंगामा बढ़ता देख डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर वृन्दावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गए वहां पर बीजेपी और आरएसएस के कार्यकर्ताओं के बीच वार्ता कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन बीजेपी और संघ के कार्यकर्ता ही आपस में दो गुटों में बैठते हुए दिखाई दे रहे थे कुछ कार्यकर्ता दो मामले को सुलझाने की बात कह रहे थे लेकिन कुछ मामले को तूल देने में लगे थे।

– संघ और बीजेपी के पदाधिकारियों से करीब 2 घंटे तक बीएमएसपी की वार्ता चली जिसके बाद ऐसा कोई डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच होगी और जिला प्रचारक मनोज जी के साथ जिन पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की है उन को चिन्हित कर उन्हें निलंबित किया जाएगा साथ ही जिन पुलिसकर्मियों के साथ भी बदसलूकी हुई है उस मामले की भी जांच होगी और जो लोग दोषी होंगे उन पर कार्यवाही होगी ।

– संघ प्रचारक के साथ हुई बदसलूकी करने वालों पर कार्रवाई की मांग कार्यकर्ताओं की जायज थी ।लेकिन पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करना बिल्कुल गलत था, जिस तरीके से इन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की और वृन्दावन कोतवाल अनुज कुमार को महिला कार्यकर्ता ने चप्पल मारी ,जिसके वीडियो भी आओ वायरल हो रहे हैं ।