एनटी न्यूज / चौमुहां / विक्रम सैनी
● चौमुहां विकास खंड के 15 प्रधानों ने ली शपथ
● प्रधानों ने गांव के विकास को लेकर बनाई योजनाएं
मथुरा/चौमुहां अंसगठित ग्राम पंचायतों में पंचायत सदस्यों के चुनाव के बाद ग्राम पंचायत का संगठन पूर्ण होने पर नवनिर्वाचित प्रधान और पंचायत सदस्यों को वर्चुअल तरीके से पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई। शुक्रवार के दिन दूसरे चरण में सगंठित ग्राम पंचायत परखम गुर्जर, विडावली,ततारपुर,सेही बांगर, सहित 15 ग्राम पंचायतों के प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों को गांव में ही वर्चुअल तरीके से शपथ ग्रहण कराई गई।

पंचायत सचिव चौधरी ब्रजमोहन सिंह और विकास उपाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 जून को 15 ग्राम पंचायत के प्रधान और पंचायत सदस्यों को वीडियो कॉन्फिडेंस के जरिए शपथ ग्रहण कराई गई है । उन्होंने बताया कि चौमुहां ब्लॉक की 41 ग्राम पंचायतों में से 26 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को पूर्व में शपथ ग्रहण कराई जा चुकी है । 15 ग्राम पंचायत अंसगठित होने के कारण इन पंचायतों के प्रतिनिधियों की शपथ नहीं हो पाई थी। आज चौमुहां विकास खंड की शेष पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण कराई गई है ।

20 जून को ग्राम पंचायतों में होनी वाली बैठक में समितियों के गठन के बाद गांवों में विकास कार्य की शुरुआत हो जाएगी । शपथ ग्रहण के बाद गांव परखम गुर्जर की प्रधान श्रीमती मिथलेश देवी ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य, शिक्षा,नाली खरंजा,पीन के पानी आदि की समुचित व्यवस्था करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। ग्राम पंचायत विडावली के प्रधान मोहित कुमार ने बताया कि वह युवा है युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए योजना बनाकर गांव का समुचित विकास कराएंगे । ब्रजमोहन सिंह,हरवेंद्र सिंह, सुभाष चंद,तरुण वर्मा, विकास उपाध्याय,डीडी पाठक,प्रशांत कुमार ,तुलाराम कुशवाह ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों के प्रधानों को वर्चुअल तरीके से शपथ ग्रहण कराई ।

