गंगा दशहरा पर यमुना स्नान और परिक्रमा के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

( वृंदावन ) रिपोर्ट लाखन तोमर

● गंगा दशहरा पर यमुना स्नान और परिक्रमा के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मथुरा/वृन्दावन। गंगा दशहरा पर्व के पावन मौके पर गंगाजी एवं यमुना आदि पवित्र नदियों व सरोवर में स्नान करने एवं दान आदि का विशेष महत्व है। इसी भावना के साथ धर्म नगरी वृंदावन में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

जहां यमुना स्नान के लिए ब्रह्मर्षि देवराहा बाबा घाट सहित प्रमुख घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूर्ण भक्तिभाव के साथ यमुना में डुबकी लगाकर तथा कुछेक ने यमुना जल से आचमन व पूजन करके पर्व की परंपरा का निर्वहन किया। वहीं पंचकोसीय परिक्रमा में भी भक्तों की विशेष भीड़ दिखाई दी।

बाइट – महिला भक्त

भक्तों ने परिक्रमा एवं दान आदि करके पुण्य कमाया। लेकिन परिक्रमा में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा कोई खास इंतजाम नहीं किए गए। जिसके चलते परिक्रमा मार्ग में तेज गति से दौड़ते वाहनों के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ा।