एनटी न्यूज / वृंदावन / लाखन तोमर
● दूधिया की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा पुलिस पर किया पथराव
मथुरा/वृंदावन– थाना वृंदावन इलाके के राजीव एकेडमी के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दूधिया को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयानक थी कि दूधिया की मौके पर ही मौत हो गई, घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और स्कार्पियो चालक को बंधक बना लिया, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर पुलिस के ऊपर पथराव कर दिया, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए,
गांव खरोरा निवासी गौरव 22 वर्षीय बाजार से दूध डालकर अपने गांव वापस लौट रहा था, कि अचानक राजीव एकेडमी NH2 के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी, जिसमें दूधिया की मौके पर ही मौत हो गई, एक्सीडेंट से मौत की घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण और मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए, स्कार्पियो चालक को बंधक बना लिया और मुआवजे की मांग करने लगे, ।
बाइट – मृतक का भाई
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से स्कार्पियो चालक को छुड़ाने का प्रयास किया तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस के ऊपर पथराव कर दिया, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए,
पुलिस की गाड़ियों पर पथराव करते ग्रामीण
पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना जैसे ही आला अधिकारियों को मिली तो मौके पर एसपी सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए, काफी समझाने के बाद ग्रामीणों को शांत कराया गया और संभव मदद का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने स्कार्पियो चालक को छोड़ा,
बाइट – मार्तण्ड प्रकाश सिंह, एसपी सिटी
वहीं एसपी सिटी ने बताया कि एक्सीडेंट में 22 वर्षीय गौरव की मौत हो गई है, गांव पास में होने की ही कारण लोग इकट्ठे हो गए थे, जिन्होंने गाड़ी चालक को बंधक बना लिया था, ग्रामीणों के कब्जे से चालक को बरामद कर लिया है, ग्रामीणों द्वारा पुलिस के ऊपर जो पथराव किया गया है उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

