एनटी न्यूज / चौमुहां / विक्रम सैनी
● चौमुहां में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए हुई बैठक
● 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा गांवों में विशेष अभियान
मथुरा/चौमुहां । एक जुलाई से 15 जुलाई तक संचारी रोगों की रोकथाम के लिए ग्रामीण अंचलों में जागरूकता और स्वच्छता अभियान को लेकर प्रभारी बीडीओ अजयपालसिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई । बैठक में चौमुहां विकास खंड के समस्त प्रधान , पंचायत सचिव और सीएचसी के डॉक्टरों की टीम मौजूद रही । इस अवसर पर एडीओ पंचायत विनोद कुमार असोल ने प्रधानों को जनकारी देते हुए बताया कि गांव की साफ-सफाई पर वह विशेष रूप से ध्यान दे ।
सभी प्रधान अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में एक समिति का गठन करके संचारी रोगों से बचाव करने के लिए लोगों में जागरूकता लाएं । प्रभारी बीडीओ अजयपाल सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराएं जाने के लिए अधिक से अधिक स्वंय सहायता समूहों के गठन की बात कही ।
बाइट – विनोद कुमार एडीओ पंचायत
पंचायत सचिव तरुण वर्मा ने गांवों में मच्छरों के बचाव के लिए फॉगिंग कराएं जाने को कहां । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आएं डॉक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि साथ ही संचारी रोग बुखार, जुखाम,खांसी,मलेरिया,टाइफाइड आदि रोगों से बचने के लिए अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखे । घरों के पास पानी जमा न होने दे । खाना खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धोएं । स्वच्छता से ही शरीर स्वास्थ्य रखा जा सकता है । उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से 15 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा । इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जागरूक कर कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान भी चलेगा । ।

