प्रेम प्रसंग के चलते किशोर में ट्रेन से कटकर दी जान

एनटी न्यूज़ / चौमुहां / विक्रम सैनी

मथुरा/चौमुहां । प्रेम प्रसंग के चलते किशोर ने छटीकरा में ट्रेन से कटकर अपनी जान गवा दी ।मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में मौत के लिए 3 लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया है ।जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है।

वृन्दावन कोतवाली अन्तर्ग छटीकरा में जैंत चौकी के समीप सोमवार को रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव क्षत विक्षत हालत में मिलने से हड़कंप मच गया । शव मिलने की सूचना पर पहुंचे लोगों ने कपड़े घड़ी व चप्पल के आधार पर म्रतक की पहचान गांव भरतिया निवासी श्याम के रूप में हुई । सूचना पर इलाका पुलिस व जीआरपी के अधिकारी भी पहुंच गये। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है । मृतक द्वारा एक लड़की से प्रेम सम्बंध के बारे में जानकारी दी है। लड़की के 3 नामजद परिजन उसकी हत्या करना चाहते थे जिससे क्षुब्ध होकर उसने मौत का रास्ता चुना । लड़की के परिजनों पर समझौते के नाम साढ़े 4 लाख रु लेने का जिक्र भी पत्र में किया गया है।

बाइट – मृतक युवक के परिजन 1

परिजनों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही जबकि आधार कार्ड के हिसाब से करीब 17 वर्ष है । परिजनों का आरोप है की किशोर की हत्या की गई है पोस्टमार्टम के बाद शव जैंत चौकी पर रख परिजनों ने नामजदों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। लेकिन चौकी पर सुनवाई न होने पर परिजनों ने थाने पहुंच न्याय की गुहार लगाई । इस बीच परिजन भरतिया जैंत मार्ग पर शव रख कर जमे रहे । जहां पुलिस भी मौजूद थी।

बाइट – मृतक युवक के परिजन 2

परिजनों के अनुसार श्याम पिछले कई वर्षों से गांव के मंदिर में रहता था इस बीच पुजारी की लड़की से उसका प्रेम प्रसंग हो गया । वह दोनों शुक्रवार को गांव से चले गए । जिन्हें लड़के परिजनों ने शनिवार को गांव लाकर पंचो के बीच समझौता करा दिया । आरोप है कि समझौते में लड़की पक्ष द्वारा साढ़े 4 लाख रु लिए गए । इसके बावजूद भी किशोर को लड़की के परिजनों की ओर से धमकी दी जा रही थी। इस बारे में कोतवाली प्रभारी शशि प्रकास शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जीआरपी द्वारा की जा रही है।