Friday , 29 March 2024

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर पिछले महीने एक नन्ही सी परी का जन्म हुआ था कोहली ने सोशल साइट्स के जरिये इसकी जानकारी अपने फैंस तक साझा की थी एक बार फिर से बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का अपने पति कोहली और बेटी के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है जिसमे उन्होंने अपनी बेटी का नाम का खुलासा किया है

विराट कोहली पहली बार पिता बनाने की खुशी को पिछले महीने अपने चाहने वालों के साथ साझा की थी अब पत्नी अनुष्का के साथ एक तस्वीर खिंचवाकर बेटी की झलक पहली बार फैंस को दी। पोस्ट में अनुष्का शर्मा ने लिखा है की हमने अब तक जैसे प्यार के साथ वक्त बिताया है उसको वमिका एक अलग स्तर पर ले कर गई है। एक ही पल में हमने आंसू, हंसी, चिंता और दुआ का अनुभव किया।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी का नाम वमिका रखा है वमिका का अर्थ देवी दुर्गा है यह नाम बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है बेटी का नाम विराट के पहले अक्षर से शुरू होता है जबकि आखिरी अक्षर अनुष्का के लास्ट अक्षर से खत्म होता है

विराट और अनुष्का ने बेटी का नाम वमिका रखा है। वमिका देवी दुर्गा के एक रूप का नाम है। यह देवी दुर्गा के नाम का एक विशेषण है। यह नाम काफी प्रभावशाली माना जाता है। बेटी का नाम पिता विराट के नाम के पहले अक्षर से शुरू होता है।

विराट ने बीच में छोड़ा था ऑस्ट्रेलिया दौरा
भारत के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के दौरा पर जाने से पहले ही बच्चे के जन्म के लिए कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई से छुट्टी की अर्जी कर दी थी। ऑस्ट्रेलिया में पहला मैच एडिलेड में खेला था जिसमे उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, इस मैच के बाद विराट भारत लौट आए थे।