Tuesday , 30 April 2024

कोरोना योद्धा: पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष ‘राम निवास यादव’ बनें भूखों के मसीहा

एनटी न्यूज़डेस्क/लखनऊ/श्रवण शर्मा

18अप्रैल को लखनऊ बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष राम निवास यादव ने अपने निवास स्थान विजयन्तखंड निकट मिनी स्टेडियम गोमती नगर के कम्यूनिटी किचन में सब्जी-पूड़ी पैक करवाकर शोसल डिस्टेन्सिंग का ख्याल रखते हुए जरूरतमंदों में वितरण किया। यह सिलसिला करीब 23 दिनों से लगातार जारी है। जिसमें प्रतिदिन भोजन के 1500 पैकेटों का वितरण किया जा रहा है।

पहले मास्क  फिर हांथ स्नेटाइज़ उसके बाद भोजन

इस कम्यूनिटी किचन की खासियत यह है की भोजन लेने के लिए इकट्ठे हुए सभी जरूरतमंदों को पहले मास्क वितरण करवाकर साथ ही उनका हांथ सेनीटाइज करवाकर ही उन्हे भोजन दिया जा रहा है। यह कम्यूनिटी किचन चिनहट, मटियारी, उत्तरधौना, मल्हौर, लौलाई, कमता, देवा रोड़, हुसेडिया, कठौता तथा तखवा में लगभग 1500 गरीब मजदूर को प्रतिदिन भोजन दिया जा रहा है।

इस प्रयास से रुकेगा सभी प्रवासियों का पलायन

इसके अतिरिक्त अन्य जरूरतमंद लोगों को जिला प्रशासन/ पुलिस प्रशासन तथा सामाजिक संगठनो के माध्यम से पैकेट वितरित कराया जा रहा है। जब से इस कम्यूनिटी किचन में भोजन वितरित किया जा रहा है तब से लोग भूख-प्यास से परेशान नही हो रहे। साथ ही इस प्रयास के कारण प्रवासी पलायन के भी बारे में नहीं सोच रहे।

लॉकडाउन तक करते रहेंगे जरूरतमंदों की  सेवा

राम निवास यादव ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देशों का पालन करते हुए। यह कम्यूनिटी किचन लखनऊ में लॉकडाउन तक लगातार चलता रहेगा। जिससे कोई भी व्यक्ति भूखा प्यासा ना रहे। यह कम्यूनिटी किचन जनता की सेवा में लगा रहेगा। इस कम्यूनिटी किचन में संजय मिश्रा, ए.पी. सिंह द्वारा आज सहयोग किया गया।