एनटी न्यूज़डेस्क/प्रयागराज
स्कूल फीस माफी आंदोलन की टीम, प्रयागराज ने समाजसेवी सोनू पाठक के नेतृत्व में प्रयागराज की फूलपुर लोकसभा सांसद श्रीमती केशरीदेवी पटेल, प्रयागराज सांसद रीता बहुगुणा, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, पूर्व विधायक दीपक पटेल, बीजेपी जिलाध्यक्ष गणेश केसरवानी, यमुनापार जिला अध्यक्ष विभव नाथ भारती, उच्च न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष राधाकांत ओझा जी को स्कूल फीस माफी के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा।
सोनू पाठक का कहना है जब प्रदेश के अन्य जिलों में स्कूल की फीस को माफ किया जा सकता है तो प्रयागराज में क्यों नहीं। इससे पहले वह इस संदर्भ में लगभग जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ व्यक्तियों से समर्थन की मांग चुके हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रारम्भ हुई यह मुहिम जनता की प्रमुख मांग बन चुकी है।
वहीं सांसद रीता बहुगुणा जोशी व हर्षवर्धन बाजपेई ने मुख्यमंत्री को पत्राचार करते हुए प्रयागराज के सभी विद्यालयों की फीस माफ करने का आग्रह किया। इस दौरान उनके साथ इविवि छात्रनेता सूर्य प्रकाश मिश्र,शिवम तिवारी, संजीव पांडेय,आमोद तिवारी, योगेश्वर शुक्ल आदि मौजूद रहें।


