न्यूज़ टैंक्स | लखनऊ

आपको बता दें की हिमांशु भाजपा के युवा नेता अभिषेक मिश्र के छोटे भाई भी हैं। अभिषेक मिश्र के अनुसार हिमांशु बचपन से ही होनहार छात्र रहे हैं। इन्होंने b.tech NIT ईटानगर से 2 वर्ष पूर्व पूर्ण किया और कैंपस सलेक्शन के द्वारा larsen & toubro कंपनी जॉइन किया, ये वही कंपनी है जिसको अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर का कार्य मिला है।
हिमांशु मिश्र इसी कंपनी में सीनियर इंजीनयर के पद पर कार्यरत थे और इसी कंपनी के BIS (Built india scholarship) नामक परीक्षा में टॉप किया और इंडिया के नम्बर 1 रैंकिंग के IIT में अपनी जगह सुनिश्चित की।
ये परीक्षा Larsen & toubro हर वर्ष उन बच्चों के लिए कराती है, जो कैम्पस प्लेसमेंट के द्वारा कंपनी जॉइन करते हैं और जिसमे केवल IIT और NIT से B.TECH किये हुए हुए बच्चे ही शामिल हो सकते हैं।
हिमांशु अब IIT मद्रास से m.tech की पढ़ाई करेंगे, देवभूमी देवरिया को हिमांशु की सफलता पर गर्व है।

