डॉ राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने मनाया ७२ वां गणतंत्र दिवस।

एनटी न्यूज़डेस्क/लखनऊ

लखनऊ: डॉ राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने मनाया ७२ वां गणतंत्र दिवस। कुलपति प्रो सुबीर भटनागर ने संविधान में निहित आदर्शो एवम् मूल्यों पर चर्चा की।

विधि, न्याय एवं बंधुत्व जैसे शब्दों की गंभीरता से समझने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कोरॉना महामारी के चलते कहा ” लव दाई नेबर”। डॉ अलका सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूरे विश्वविद्यालय परिवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ” ये समय चिंतन का है। शोध का है।

प्रकृति में निहित मानवीय संवेदना और गुणों के समझने का है। कुलसचिव, विताधिकरी, जॉइंट कुलसचिव, एच ओ डी, शिक्षक, कर्मचारी सभी ने राष्ट्र गान गाया। एक दूसरे को शुभामनाएं एवम् बधाई दी। गणतंत्र दिवस के लडडू भी चर्चा में रहे।