लखनऊ। तू मानव है मानवता दिखा परोपकार कर स्वयं के वास्ते तो पशु भी जिया करते हैं किसी कवि के इन लाइनों को पूरी तरह आत्मसात कर रही कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता। जो इस कोरोना काल में गरीबों के लिए मसीहा बनी हुई हैं। कोरोना महामारी की दूसरी लहर की वजह से दिहाड़ी मजदूर सबसे ज्यादा परेशान है। रोजगार न होने की वजह से उनके पास खाने के भी पैसे नहीं हैं। इस संकट की घडी में बिना भेदभाव के प्रियंका गुप्ता गरीब और असहाय लोगों की मदद कर रही हैं, साथ ही मजदूरों को दोपहर का भोजन वितरण करा रही हैं।
प्रियंका गुप्ता का कहना है कि इस वक्त गरीब और असहाय लोगों को मदद की सख्त आवश्यकता है। ऐसे में सबको इनकी मदद में आगे आना चाहिए।

