लखनऊ. शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर 72 स्टार फाउंडेशन ने पर्यावरण बचने का संकल्प लिया और लखनऊ के विभिन्न स्थानो पर कुल 110 पेड़ लगाए. इस दौरान स्टार फाउंडेशन ने बताया कि पेड़-पौधे पर्यावरण में प्रदूषण के स्तर को कम करके इसे शुद्ध बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. आज के दौर में औद्योगिक इंडस्ट्रीज के बढ़ जाने से पर्यावरण पूरी तरह से दूषित हो गया है. प्रदुषण की वजह से हम देखते है कि कभी ज्यादा बारिश ही होती है तो कभी सूखा पड़ जाता है. ऐसे में सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

आपको बता दें 72 स्टार फाउंडेशन ने कोरोना महामारी में भी लोगों की मदद में आगे आता रहा है. लॉकडाउन के समय में फॉउंडेशन कोरोना गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखते हुए गरीब और जरूरतमंदों को सहायता कर रहा है.

