वृंदावन में जोशोल्लास से मना विश्व योग दिवस

( वृंदावन ) रिपोर्ट लाखन तोमर

● वृंदावन में जोशोल्लास से मना विश्व योग दिवस

मथुरा/वृंदावन। विश्व योग दिवस सोमवार को धर्म नगरी वृंदावन में भी जोशोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह आयोजित योग शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्री संकट मोचन योग अनुसंधान संस्थान द्वारा कैलाश नगर स्थित पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया। जहां योग गुरु डॉक्टर बालमुकुंद शास्त्री के निर्देशन में आयोजित शिविर में उपस्थित लोगों ने विभिन्न प्रकार के उपयोगी आसन, प्राणायाम, ध्यान एवं सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास किया।

वहीं पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में नगर निगम चौराहा स्थित गांधी पार्क में योग शिविर आयोजित किया गया। वैसे तो यहां प्रतिदिन योगाभ्यास किया जाता है। लेकिन योग दिवस के मौके पर शिविर में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था जो विभिन्न योगासन करने में जुटे हुए थे।

बाइट- कृष्णनन्दन अग्रवाल

वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गौशाला नगर स्थित परमेश्वरी देवी धानुका में योग शिविर का आयोजन किया गया। संघ द्वारा 14 जून से ऑनलाइन आयोजित योग प्रशिक्षण सप्ताह के समापन एवं विश्व योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के मथुरा विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख महेश किलानोत द्वारा किया गया।

बाइट – मनोज कुमार, जिला प्रचारक

वहीं स्वयंसेवकों एवं अन्य लोगों द्वारा योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास करने के साथ ही योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया गया।