मंत्री सतीश महाना पहुंचे वृंदावन भगवान बांके बिहारी के किए दर्शन

एनटी न्यूज / वृंदावन / लाखन तोमर

● मंत्री सतीश महाना पहुंचे वृंदावन भगवान बांके बिहारी के किए दर्शन

मथुरा/वृंदावन-औद्योगिक विकास उत्तर प्रदेश प्रभारी मंत्री सतीश महाना आज वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बांके बिहारी के दर्शन किए विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद भगवान का आशीर्वाद लिया, कोई सरकार की उपलब्धियां गिनाई,

मीडिया से रूबरू होते हुए प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने कहा कि पहली बार उत्तर प्रदेश में सब कुछ अच्छा चल रहा है, पहली बार ही किसान को ठीक प्रकार से पानी मिल पा रहा है, जनता को बिजली समय से मिल रही है, किसानों को सम्मान निधि मिल रही है, सभी सड़कें अच्छी है, महिलाओं को सम्मान मिला है, अपराधी जेल में हैं, लॉयन ऑर्डर पहली बार ठीक चल रहा है,

आने वाले चुनावों को लेकर सवाल पूछा तो कहा कि चुनाव को लेकर हम तैयार हैं, जनता बहुत खुश है, जिस तरीके से हमने कोविड मैनेजमेंट किया, हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी ने किया बहुत सारे देश है जो सुख सुविधाओं से लैस हैं, अगर उनसे कोई तुलना करता है तो पता पता चलता है कि हमारा मैनेजमेंट कितना अच्छा है, लोगों को फ्री में राशन दिया गया, इंडस्ट्री चलती रही, व्यापार भी चलते रहे, पहली बार इस प्रकार का वातावरण बना जनता खुश है,

कार्यकर्ताओं को लेकर कहा कि मैं 7 बार का विधायक हूं, कार्यकर्ता ही हमारी नींव है, कार्यकर्ताओं की याद करने पर ही मैं विधायक बना हूं,

बाइट – प्रभारी मंत्री,सतीश महाना

यमुना शुद्धिकरण को लेकर कहा के हमारी सरकार में यमुना शुद्धिकरण के लिए बहुत तेजी से काम चल रहा है, मथुरा वृंदावन में जितना काम हमारी सरकार ने किया है, लोग उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते, मथुरा वृंदावन भगवान बांके बिहारी की जन्मभूमि है, ब्रज को तो सुंदर होना ही था, प्रियंका गांधी महिलाओं को लेकर ट्वीट कर रही है तो कहा के प्रियंका गांधी कुछ ना कुछ तो करेंगी खाली तो नहीं बैठेंगे ।