एनटी न्यूज / गोवर्धन / मनीष शर्मा
● गिरिराज धाम गोवर्धन में मनाया गया लोकतंत्र स्वंत्रता सेनानी दिवस
मथुरा/गोवर्धन के सोंख बाईपास पर स्थित इन्दिरा कॉलोनी में शुक्रवार को लोकतंत्र लोकतंत्र सेनानी दिवस के रूप मे मनाया गया। कार्यक्रम मे अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर स्वर्गीय लोकतंत्र स्वंत्रता सेनानी राधेश्याम मेम्बर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। वही रवि कुमार वर्मा ने आये हुए अतिथियों का गले मे दुपट्टा डालकर स्वागत सम्मान किया।वही सियाराम शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किये।
बाइट – मनीष लंबरदार समाजसेवी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सामाजिक कार्यकर्ता मनीष लम्बरदार ने कहा कि कि 25 जून 1975 को देश मे आपातकाल घोषित किया गया था जिसको भारतीय इतिहास का काला दिवस माना जाता है। इस अवधि मे लोकतंत्र के उच्च मूल्यों , आदर्शों एवं मर्यादा के साथ खिलबाड किया गया था।आपात के दौरान स्व• राधेश्याम मेंबर साहब सहित हजारो लाखो लोगो ने मुखर होकर आपातकाल का विरोध करते हुये लोकतंत्र रक्षा मे योगदान दिया था।
बाइट – खेमचंद शर्मा चैयरमेन गोवर्धन
लोकतंत्र के रखवालों का लोकतंत्र सेनानी बनकर ऐसा सैलाब उमड़ा की जेलों में जगह नहीं बची।वही गोवर्धन के चेयरमैन खेमचंद शर्मा ने कहा कि देश के हजारों लोकतंत्र सेनानियों का बलिदान के चलते हम लोकतंत्र को बहाल करा सके। लोकतंत्र के यह सेनानी आज जीवन के आखिरी पड़ाव पर हैं। कुछ सत्ता भोग रहे हैं।कुछ अपना वहीं आम आदमी का जीवन जी रहे हैं। भारत की आत्मा को जिंदा रखने के लिए लोकतंत्र बेहद जरूरी है। कार्यक्रम को सियाराम शर्मा , हरिओम शर्मा एडवोकेट , प्रकाशवीर सुमन ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम आयोजक रवि वर्मा ने सभी का आभार जताया तो संचालन राम अचल मौर्य ने किया। इस मौके पर गोवर्धन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार , गोवर्धन चेयरमैन पण्डित खेम चंद शर्मा , समाजिक कार्यकर्ता मनीष लम्बरदार , हरिओम शर्मा एडवोकेट, प्रकाश वीर सुमन, डोरी लाल मेम्बर सियाराम शर्मा श्यामसुंदर उपाध्याय, रवि कुमार वर्मा , गौरव, लछमन स्वरूप, ओमप्रकाश, अशोक कुमार बौद्ध, डॉ• मुकेश सैनी , भगवान सिंह, दूल्हे राम, लीला बाबा, राजू ठेकेदार, सियाराम शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

