एनटी न्यूज़ / वृंदावन / लाखन तोमर
● ठा. बांकेबिहारी मंदिर के आसपास चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण ।
मथुरा/वृंदावन। धर्म नगरी वृंदावन में प्रो-पुअर पर्यटन विकास योजना के अंतर्गत विश्व बैंक के सहयोग से चल रहे करीब 35 करोड़ रुपए की लागत से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के आसपास की 22 गलियों एवं पार्किंग स्थलों के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी ना रहे इसके लिए समय-समय पर निरीक्षण का क्रम भी बना हुआ है।
इसी शृंखला में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सनशवीर सिंह के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा शनिवार को मौके पर पहुंचकर सभी विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया।
बाइट – सनशवीर सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को बांकेबिहारी मंदिर के आसपास की गलियों में अधूरे पड़े कार्यों को पूरे करने, नालियों को कवर करने, बिजली की केबिलों को व्यवस्थित कर बाॅक्स लगाने आदि के निर्देश दिए गए। एक्सईएन ने बताया कि अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं और संतोषजनक हैं। वहीं कुछ कार्यों में खामियां एवं शेष कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया है।

