हाथी, साइकिल, हाथ छोड़ थामा कमल

लखनऊ।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष आज पार्टी के राज्य मुख्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी, प्रदेश उपाध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य श्री दयाशंकर सिंह और कैबिनेट मंत्री श्री सतीश महाना भी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रहे श्री सत्यदेव त्रिपाठी, कांग्रेस नेता श्रीमती रीता सिंह भरावन स्टेट, संडीला, पूर्व प्रत्याशी समाजवादी पार्टी 2007 व बसपा से पूर्व विधायक खैरागढ़ श्री भगवान सिंह कुशवाहा, महराजगंज से पूर्व विधायक श्री शिवेन्द्र सिंह, श्री अभिषेक त्रिपाठी पुत्र श्री सत्यदेव त्रिपाठी, देवरिया से सदस्य ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी, महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी रहे श्री संजीव सिंह, बसपा से 2017 में गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा से प्रत्याशी रहे श्री राजेश पाण्डेय, कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी/उपाध्यक्ष यूपी कांग्रेस, चेयरमैन ओबीसी डिपार्टमेंट रहे श्री विनोद चौधरी यादव, मिर्जापुर से श्रीमती प्रियंका पाण्डेय पत्नी विश्व विख्यात परम संत श्री चिन्मयानन्द बापू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्व कल्याण ट्रस्ट, पूर्वांचल प्रभारी, प्रयागराज से श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रकाशन मंत्री छात्रसंघ इ0वि0वि, चुनाव संयोजक/राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एन0एस0 यू0आई0 दिल्ली विवि छात्रसंघ, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती चेतना उदानिया को भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल कराया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आज विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ और महत्वपूर्ण लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। समाज को सही दिशा देने वाले ऐसे वरिष्ठ लोगों का मैं पार्टी में स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों की पार्टी है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी तथा प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी की राष्ट्रवादी नीतियों और विकास के बहुमुखी आयाम व सबका साथ सबका विकास तथा सबका विश्वास की नीति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो रहें है और भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में भविष्य में काम करने का संकल्प ले रहें है।

श्री सिंह ने कहा कि सत्ता में रहते हुये केवल अपने परिवार और वंश की खुशहाली देखने वाले लोगों को जनता ने देखा है वही राजनीति में तपस्या करने और गरीब की खुशहाली के लिए दिन-रात कार्य करने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी जी को भी जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि जनसेवा में समर्पित नेताओं और संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के अथक परिश्रम से हम 2022 में भी 2017 से अधिक सीट जीतकर एक बार फिर प्रदेश में कमल खिलायेंगे।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने जो विश्वास आप सभी पर दिखाया है उसको आप लोग बनाए रखेंगे और अपने अपने क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने व 2022 में भाजपा की प्रचंड जीत में अपना योगदान देंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य श्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सभी दलों के ही नही बल्कि सभी वर्गों के लोग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर जिस तरह से भाजपा से जुड़ रहे हैं यह निश्चित रूप से 2022 मे भाजपा की प्रचंड जीत का आगा­ज है।