Friday , 19 April 2024

अक्षरा सिंह अपने जन्मदिन को बनाये यादगार पल, जानिए

 

न्यूज़ टैंक्स | लखनऊ

पटना। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने 30 अगस्त को अपना जन्मदिन बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए एक अनाथ बच्चे की पढ़ाई का जिम्मा उठाते हुए जन्मदिन को और भी खास बना दिया। अक्षरा की इस दरयादिली से उनके फैंस उनसे काफी प्रभावित भी हुए हैं।


बता दें कि अक्षरा सिंह ने अपने जन्मदिन के मौके पर वैशाली जिले के बिरना लखन सेन गांव के एक बच्चे की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाई है। अक्षरा हर महीने इस बच्चे की पढ़ाई का खर्च देंगी और इसी के साथ एक्ट्रेस ने बच्चे के साथ केक भी कट किया।

अक्षरा ने अपने जन्मदिन को बड़े धूम-धाम से मनाया। इस मौके पर भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकार अक्षरा सिंह के जन्मदिन पर नजर आए। एक्ट्रेस की जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

अक्षरा सिंह के आए दिन यूट्यूब पर गाने ट्रेंड करते नजर आ जाते हैं। ऐसे में उनका ‘कोरा में आजा छोरा’ जो कि 1 सितम्बर को रिलीज़ हुआ है। अक्षरा की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फिल्म और गाने को लोग काफी पसंद करते हैं।

Source-http://news24online.com/