Friday , 19 April 2024

अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, गुजरात में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) कि तैयारियों को धार देने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज अहमदाबाद पहुंचे हुए हैं। केजरीवाल एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस गए। वह यहां पर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने 2022 में गुजरात की सभी 182 सीटों पर AAP के उम्मीदवारों का उतारने का ऐलान किया।

2022 में गुजरात में विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP, अरविंद  केजरीवाल का ऐलान Aam Aadmi Party to contest on all seats in the 2022  Gujarat Legislative Assembly Polls: AAP

केजरीवाल ने गुजरात के एक नए मॉडल का वादा करते हुए कहा कि दिल्ली मॉडल अलग है और गुजरात का एक अलग मॉडल होगा। उन्होंने कहा कि AAP गुजरात के लोगों के मुद्दों पर सियासत करेगी। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में यहां की जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा और चेहरा भी यहां का रहेगा। सीएम केजरीवाल ने कहा कि आज गुजरात की जो स्थिति है, ये भाजपा कांग्रेस सरकार की कारस्तानी है। पिछले 27 वर्षों से गुजरात में एक ही पार्टी की सरकार है, ये 27 साल कांग्रेस भाजपा की दोस्ती की कहानी है। उन्होंने कहा कि कहते हैं कांग्रेस, भाजपा की जेब में हे, बीजेपी को जब आवश्यकता रहती है तो उन्हें कांग्रेस सप्लाई करती है।

Image

बता दें, अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ही ट्वीट कर अपने गुजरात दौरे की जानकारी दी थी। गुजरात में विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी को विस्तार देने के इरादे से सीएम केजरीवाल यह दौरा कर रहे हैं। केजरीवाल आज अहमदाबाद में आम आदमी पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा गुजरात के वरिष्ठ पत्रकार इसुदानभाई गढ़वी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में AAP की सदस्यता ली।