Friday , 29 March 2024

कांग्रेस नेता ने कहा : 15 साल में बच्चे पैदा करने लायक हो जाती हैं लड़कियां, शादी की उम्र 21 क्यों ?

एनटी न्यूज डेस्क / भोपाल

मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने लड़कियों की शादी को लेकर बेतुका बयान दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि लड़कियां 15 साल की उम्र में ही प्रजनन के लायक हो जाती हैं और 18 साल में परिपक्व हो जाती हैं तो शादी की उम्र 21 साल क्यों हो? सज्जन वर्मा ने लड़कियों की शादी की उम्र उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने के विचार का विरोध करते हुए ये तर्क दिया है।

कांग्रेस नेता ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि शादी की उम्र 18 साल है तो कौन सा बड़ा वैज्ञानिक या डॉक्टर हो गया, शिवराज की शादी की उम्र 21 करेगा। शिवराज सिंह चौहान 21 वर्ष का लॉजिक बताएं।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि देश में लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल होनी चाहिए। इसे मुद्दा बनाकर बहस करनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि जब लड़के के लिए शादी की उम्र 21 साल है, तो फिर लड़की के परिपक्वता की उम्र भी 21 साल होनी चाहिए।