Friday , 29 March 2024

India-China faceoff: कॉर्प्स कमांडर स्तर की बैठक के बाद अब दोनों सेनाएं…!

न्यूज टैंक्स/ देश

पिछले कई दिनों से भारत-चीन के बीच कुछ भी समान्य नहीं रहा है, गालवन घाटी में हुए खूनी संघर्ष के बाद मामला और भी गरमा गया था। इसी बीच खबर आ रही है कि, पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन की ओर मोल्डो में सोमवार को हुई भारत-चीन के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के बीच सकारात्मक बातचीत हुई। बातचीत के बाद दोनों देशों की सनाओं ने पूर्वी लद्दाख से पीछे हटने पर सहमति जताई है।

भारतीय सेना ने क्या कहा-

मंगलवार को भारतीय सेना ने कहा कि, ‘कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता भारत-चीन के बीच सोमवार को सौहार्दपूर्ण, सकारात्मक और रचनात्मक माहौल संपन्न हुई। दोनों देशों की सेनाओं ने सहमति जताई है कि वे पीछे हटेंगी।’

वहीं, सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे मंगलवार को लद्दाख पहुंच हुए हैं। वह 14 कोर अधिकारियों के साथ जमीनी स्तर पर स्थिति और चीनी सेना के साथ वार्ता में प्रगति की समीक्षा करेंगे। बातचीत से पहले सेना प्रमुख लेह के उस अस्पताल पहुंचे जहां चीन के साथ झड़प में घायल सैनिकों को भर्ती किया गया है।

india china

सेना प्रमुख ने जवानों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। सेना प्रमुख मंगलवार और बुधवार को दोनों दिन लद्दाख में चीनी सेना के साथ चल रहे छह हफ्ते के गतिरोध पर वहां तैनात कमांडरों के साथ चर्चा करेंगे।

गलवान घाटी-

बता दें कि, पिछले हफ्ते लद्दाख की गलवान घाटी भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे और चीन के 40 से अधिक जवान मारे गए थे। इसमें चीन का कमांडर भी शामिल था। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच लगातार तनाव कम करने को लेकर एलएसी पर बातचीत का दौर जारी है। इस झड़प के बाद सीमा पर तनाव बढ़ गया था।

यह भी पढ़ें:

पब्लिक ब्लॉग: खतरनाक है तापमान में वृद्धि- अरविंद जयतिलक

Hajj 2020: इस साल 20 लाख लोग करने वाले थे हज यात्रा, लेकिन अब…!

Jai Jagannth Verdict: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकलेगी लेकिन…!

देश-दुनिया की लेटेस्ट ख़बरों से जुड़ें रहने के लिए हमें FacebookWhatsAppTwitter और YouTubeपर फॉलो करें।