Friday , 26 April 2024

प्रयागराज: मशाल जुलूस निकाल रहे दर्जन भर युवा कांग्रेसी गिरफ्तार

एनटी न्यूज़डेस्क/प्रयागराज

कृषि कानून एवम् संसद शीतकालीन सत्र रद्द करने के खिलाफ प्रयागराज युवा कांग्रेस द्वारा निकाले गए मशाल जुलूस को सिविल लाइंस में प्रशासन द्वारा जबरदस्ती रोका गया जिसके कारण युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई जिसके पश्चात पुलिस ने बलपूर्वक युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेजा।


महानगर अध्यक्ष निशांत रस्तोगी ने कहा कि हमारे शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे जुलूस को रोकना लोकतंत्र की हत्या है । गिरफ्तार होने वालों में मुख्य रूप से अध्यक्ष युवा कांग्रेस प्रयागराज निशांत रस्तोगी, प्रदेश महासचिव तन्मय सौरभ चटर्जी प्रदेश सचिव शशांक शर्मा,युवा कांग्रेस नेता ओ पी दुबे , विवेक तिवारी, सद्दाम हुसैन, अक्षय यादव, अमित द्विवेदी, हरिकेश हैरी समेत दर्जन भर से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल रहे।