Thursday , 25 April 2024

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्‍पताल में भर्ती हुए सचिन

कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के कुछ दिनों बाद सचिन तेंदुलकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रिकेटिंग आइकन ने खुद सोशल मीडिया पर खबर साझा की। हालांकि सचिन का हालत ज्‍यादा खराब नहीं है और उनको एहतियात के तौर पर डॉक्‍टरों की सलाह के बाद एमिट किया गया है।

ट्वीट करते हुए सचिन ने लिखा, ”आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। चिकित्सा सलाह के तहत एहतियात के रूप में मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेरे कुछ दिनों में घर वापस आने की उम्मीद है। खुद का ध्यान रखें और सुरक्षित रहें। हमारी विश्व कप जीत की 10वीं वर्षगांठ पर सभी भारतीयों और मेरे साथियों को शुभकामनाएं।” उन्होंने शुक्रवार को भारत के 2011 आईसीसी विश्व कप जीत की 10वीं वर्षगांठ पर ट्वीट किया।

27 मार्च को तेंदुलकर को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था, वह सड़क सुरक्षा विश्व श्रृंखला में भाग लेने के लिए गए थे, जहां पर उनको कोरोना हुआ था।

महान क्रिकेटर ने यह भी पुष्टि की थी कि उनके परिवार के किसी भी सदस्य को वायरस संक्रमित नहीं पाया गया है। केवल वह ही है, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या और इस मामले की संवेदनशीलता के कारण उन्‍होंने खुद को अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय लिया।

तेंदुलकर सड़क सुरक्षा लीग से कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए जाने वाले पहले व्यक्ति थे, जबकि तीन अन्य पूर्व क्रिकेटर – इरफान पठान, यूसुफ पठान और एस बद्रीनाथ – भी बाद में कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

मुंबई पिछले कुछ दिनों से नए कोविड-19 मामलों की रिकॉर्ड तेजी देखी गई है। एक अप्रैल को शहर ने 8,646 नए पुष्ट मामले दर्ज किए, जो कुल केसलोड को 4.23 लाख तक ले गए हैं।