Wednesday , 17 April 2024

राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर गोष्ठी आयोजित

न्यूज़ टैंक्स / लखनऊ

लखनऊ: सोमवार को समाजवादी छात्रसभा द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय में समाजवादी विचारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, डॉ०लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व गोष्ठी की गई। गोष्ठी में उपस्थित सभी नौजवानों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए लोहिया के विचारों पर चलकर देश मे समाजवादी मूल्यों को स्थापित करने की बात कही।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी छात्रसभा के नि०प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मास्टर ने कहा कि डॉ लोहिया सदैव समाज के वंचित और शोषित तबके के प्रतिनिधित्व व मजबूती की वकालत करते थे। भारत की समाजवादी राजनीति में राम मनोहर लोहिया को आखिरी चिंतक माना जा सकता है। उनके विचार हमेशा ही भारतीय राजनीति में अलग रहे थे।

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रनेता महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि डॉ लोहिया ने नेहरू की नीतियों के खिलाफ जंग छेड़ी, और इतने कद्दावर नेता के खिलाफ उन्हीं की लोकसभा सीट फूलपुर से चुनाव भी लड़ा। इरादा था कि नेहरू की गलतियां सबके सामने लाई जाएं,इस काम मे कुछ हद तक वो सफल भी हुए। जिन भी बूथों पर लोहिया ने प्रचार किया वहां पर नेहरू को हार का सामना करना पड़ा।

कार्यक्रम का संचालन छात्रनेता माधुर्य सिंह मधुर व आयोजन समाजवादी छात्रसभा के इकाई अध्यक्ष श्री अवनीश यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से श्री अनिल यादव मास्टर, महेंद्र सिंह यादव, माधुर्य सिंह मधुर, अवनीश यादव, गौरव पांडेय, अतुल यादव, लकी सिंह गोंडा, सौरभ सिंह, शिवम कृष्णा, हिमांशु यादव, शांतनु यादव, दीपेश गुप्ता, मनीष कुमार, मो०इरफान, अजीत विधायक, इंद्रजीत कुमार डिंपू, सुधीर बाला, राणा प्रताप सिंह, तुषार सिंह व अन्य छात्र उपस्थित रहे।