Friday , 29 March 2024

धूम धाम से शुरू हुआ छठ पूजा का महापर्व

कुशीनगर। हिंदू धर्म में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाने वाला पूर्वांचल और बिहार का महत्वपूर्ण त्याहौर छठ पूजा धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है

इस महापर्व का उत्साह बाकखास कुशीनगर में देखने को मिला, जिसमे लोगों ने तो कोरोना के गाइडलाइन को पैर तले कुचलते हुए अपनी आस्था श्रद्धा को श्रेय दिया, जिले के कोने कोने में छठ महापर्व का त्यौहार पूरे आस्था और विश्वास के साथ मनाया जा रहा है।

शुक्रवार को शाम होते हीं महिलाएं छठ घाट पर पहुंचकर पूजा पाठ शुरू कर दी हैं। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ शुरु हुए पूजा से पूर्व महिलाओं ने अपने घरों से सजकर हर्षोल्लास पूर्वक गीत गाते हुए घाटों पर पहुंची। वहीं पुरुष भी अपने सिर पर डाल रखकर महिलाओं के साथ घाट तक पहुंचे। डाल में मौजूदा मौसम में पैदा होने वाले फलों एवं सब्जियों के साथ-साथ अन्य पकवान भी सजाए गए थे। जो कि छठ माता को और सूर्य देवता को अर्पित किए जाने थे। इस दौरान कहीं डीजे की धुन पर लोग थिरकते नजर आए तो कहीं पटाखे फोड़ने में मस्त दिखे। शुक्रवार शाम से शुरु हुए छठ पूजा का शनिवार को सुबह सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए पूजा समाप्त होगा। जिसके बाद व्रती महिलाएं पारण कर अपना व्रत तोड़ेंगी।