Thursday , 28 March 2024

अमेरिका और चीनी नौसेना के बीच छिड़ सकता है युद्ध, आखिर क्यों ?

न्यूज़ टैंक्स / लखनऊ

कोरोना वायरस के बाद से ही अमेरिका और चीन के बीच माहौल बिगड़ने लगा है। इसी बीच जानकारी मिल रही है कि अमेरिका और चीन नौसेना की बीच युद्ध का खतरा बढ़ने लगा है। वहीं रूस ने भी चीन से लगे क्षेत्रों में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है।

चीन से लगे बेस पर रूसी सैन्य गतिविध बढ़ी

रूसी रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, चीन पूर्वी चीन सागर स्थित अपने बेस व्लादिवोस्तोक पर अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने अपने बयान में कहा है कि रूसी क्षेत्र में तनाव बढ़ने की वजह से सैन्य गतिविधियां बढ़ाई गई है। हालांकि इस बयान में रक्षा मंत्री ने ये नहीं बताया है कि रूसी क्षेत्र में कौन सा देश तनाव बढ़ा रहा है। लेकिन ये सीमा चीन से लगी हुई है, ऐसे में ये बात तो पक्की है कि रूस प्रशांत महासागर में बढ़ रहे तनावों को लेकर काफी परेशान है।

अमेरिका की वजह से बढ़ रहा टेंशन

प्रशांत महासागर में अमेरिका और चीन के बीच तनाव से रूस भी चिंतित हो रहा है। जानकारी मिल रही है कि अमेरिका जापान के साथ मिलकर व्लादिवोस्तोक शहर के पास अपनी सैन्य शक्ति बढ़ा रहा है। इससे ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका और चीन के बीच कभी भी टकराव शुरू हो सकता है। ऐसे में रूस उस क्षेत्र में अपनी तीनों शक्तियों को बढ़ाना चाहता है जिससे जरूरत पड़ने पर वो उनका उपयोग कर सके। बता दें कि अमेरिका की इस गतिविधि से रूस और चीन दोनों चौकन्ना हो गए हैं।