Wednesday , 24 April 2024

विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

न्यूज़ टैंक्स / लखनऊ
प्रकृति ने ली बच्चे की जान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी में मंगलवार को एक महिला ने विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया है। महिला ने खुद पर केरोसिन डाल कर आग लगा ली, जिससे उसका शरीर गंभीर रूप से जल गया। वारदात के बाद पुलिस कर्मियों ने महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसकी हालत गंभीर बताए जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला महाराज गंज की रहने वाली है। उसने अपने पति पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। महिला ने जैसे ही खुद को आग लगा कर जान देने की कोशिश की, तुरंत पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा के मुताबिक अभी शुरुआती जांच की जा रही है। महिला महाराजगंज की रहने वाली है जिसके बारे में बाकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।