गोरखपुर-फूलपुर उपचुनाव में फिलहाल भाजपा आगे चल रही है 

एनटी न्यूज डेस्क/ लखनऊ 
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मतगणना जारी है . फिलहाल दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई हुई है . 2019 में लोकसभा चुनाव को देखते हुए दोनों सीटों के परिणाम बहुत अहम माने जा रहे हैं .

दोनों सीटों पर वोटों की कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। मतगणना के शुरुआती रुझान में भाजपा दोनों सीटों पर आगे चल रही है।

थोड़े अंतर से चल रहे आगे 

एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि गोरखपुर उपचुनाव में भाजपा के उपेंद्र दत्त शुक्ला आगे चल रहे हैं। फूलपुर में भी भाजपा के ही कौशलेंद्र सिंह पटेल भी थोड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंदियों से आगे हैं।

शुरुआत में डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है 

 प्रारंभ में डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है, जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को खोलकर मतों की गिनती की जाएगी। दोनों सीटों पर चुनावों के नतीजे दोपहर तक घोषित किए जाने की उम्मीद है।
गोरखपुर सीट से भाजपा के योगी आदित्यनाथ सांसद थे। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद यह खाली हो गई। वहीं, फूलपुर सीट का प्रतिनिधित्व केशव प्रसाद मौर्य करते थे। उनके उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सीट रिक्त हो गई। दोनों सीटों पर बहुजन समाज पार्टी ने सपा उम्मीदवारों को समर्थन दिया है।