एनटी न्यूज / एटा / क्राइम
एटा में एक महिला के साथ गांव के ही दबंग युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी युवक राकेश कुमार पुलिस का बर्खास्त सिपाही बताया जा रहा है.
पीड़िता महिला जब अपने परिजनों के साथ इलाकाई पुलिस के पास गई थी तो बर्खास्त दबंग सिपाही के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की गई. जिसके चलते पीड़िता पुलिस के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही है.
ये है पूरा मामला…
पीड़िता के अनुसार जब वह खेत में काम कर रही थी तो दबंग युवक ने मौका देखते हुए पहुंचा और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा. पीड़िता के चीखने-चिल्लाने पर उसके परिजन मौके से पहुंच गए जिससे दबंग युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया.
कार्रवाई होने पर जान से मारने की दे रहा है धमकी…
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी बर्खास्त सिपाही कार्रवाई करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की लगातार धमकी दे रहा है जिसके बाद पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई जिसके बाद एएसपी क्राईम ने इलाकाई पुलिस को मामला दर्ज कर जांच के साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये हैं.
https://youtu.be/2R8vqMMlrb0
रिपोर्टः आर.बी. द्विवेदी
संपादनः योगेश मिश्र
खबरें ये भीः
अवैध असलहे का व्यापार करने वाले 2 गिरफ्तार, कई वर्षों से कर रहे थे गोरखधंधा
अब आप इलाहाबाद नहीं प्रयागराज कहिए, योगी कैबिनेट की लगी मुहर
हत्या के मामले में दोषी रामपाल को मिली सजा, हुई उम्रकैद

