कोरोना संकट के दौरान असम से बुरी खबर, 20 लोगों की हुई है मौत 

एनटी न्यूज डेस्क

कोरोना संकट के दौरान असम से बुरी खबर आ रही है। यहां भूस्खलन से कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा तमाम लोग घायल बताये जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ साउथ असमं के करीमगंज, सिल्वर और हिलाकांडी में भू-स्खलन हुआ है, जो मौत का कारण है।


मरने वालों में 8 बच्चे शामिल हैं। लाशों को निकलने का काम जारी है। घायलों के लिए एनडीआरएफ टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं।