सीआईआई के सालाना कार्यक्रम में बोले मोदी : देश अब लॉकडाउन को पीछे छोड़ चुका है

एनटी न्यूज डेस्क। नई दिल्ली

भारतीय उद्योग परिसंघ ( CII) के सालाना कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश अब लॉकडाउन को पीछे छोड़ चुका है। उन्होंने कारोबारियों से कहा कि सरकार उनके साथ है, वह एक कदम आगे बढ़ाएं, सरकार चार कदम आगे बढ़ाएगी।

पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की सोच को कारोबारियों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि ने कहा कि तीन महीने पहले देश में एक भी PPE किट नहीं बनती थी, लेकिन आज रोज तीन लाख किट बन रही हैं। आत्मनिर्भर भारत से जुड़ी हर जरूरत का ध्यान सरकार रखेगी। PM ने कहा कि CII हर सेक्टर को लेकर एक रिसर्च तैयार करे और प्लान मुझे दे।

और क्या बोले मोदी

– कोरोना वायरस के इस संकट में इस तरह के ऑनलाइन इवेंट शायद यही एक न्यू नॉर्मल है, लेकिन ये हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आज भी हमें इस वायरस से लड़ना है, तो दूसरी ओर अर्थव्यवस्था का भी ध्यान रखना है। ,

– हम अपनी अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार को बिल्कुल वापस पाएंगे।

– मुझे देश की क्षमता, टैलेंट और टेक्नोलॉजी पर भरोसा है, यही वजह है कि हमें विश्वास है कि हम एक बार फिर अर्थव्यवस्था को तेज़ रफ्तार देंगे. कोरोना ने हमारी स्पीड भले ही धीमी की हो, लेकिन भारत लॉकडाउन को पीछे छोड़कर अनलॉक फेज़ में घुस चुका है।

– आत्मनिर्भर भारत का मतलब रोजगार पैदा करना और विश्वास पैदा करना है, ताकि भारत की हिस्सेदारी ग्लोबल सप्लाई चेन में मजबूत हो सके।