एनटी न्यूज डेस्क
कोरोना को लेकर भारत में स्थिति बदतर होती जा रही हैं। विश्व में कोरोना मरीजों की संख्या की बात करें तो भारत चौथे नंबर पर पहुँच गया है। ये स्थिति वाकई में डरावनी है। पिछले 24 घंटों में पूरे देश में 10 हजार से ज्यादा कोरोना के नए पॉजिटिव केस मिले हैं।
24 घण्टे में नये मामले- 10956
नई मौतें-396
कुल मामले-297535
कुल सक्रिय मामले-141842
कुल ठीक-147195
कुल मौत -8498
राजधानी लखनऊ में कोरोना से 9वीं मौत
राजधानी लखनऊ में कोरोना से नौंवी मौत हो गयी। फूलबाग निवासी सादाब जेरा (60) ने कोरोना से दम तोड़ दिया। उन्हें 6 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


